5 साल की बच्ची से रेप... इलाज में देरी से आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, इस हाल में मासूम
रायपुरPublished: Sep 30, 2023 06:50:39 pm
Rape of 5 year old girl : 5 साल की बालिका से दुष्कर्म और उसका समय पर इलाज नहीं हो पाने, रेफर के लिए एंबुलेंस नहीं मिलने आदि को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन और चक्काजाम किया।


इलाज में देरी से आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
धरसींवा। Rape of 5 year old girl : 5 साल की बालिका से दुष्कर्म और उसका समय पर इलाज नहीं हो पाने, रेफर के लिए एंबुलेंस नहीं मिलने आदि को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन और चक्काजाम किया। प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। करीब दो घंटे तक नेशनल हाइवे पर चक्काजाम किया। इस दौरान आरोपी को कड़ी सजा, पीड़ित परिवार को 50 लाख उचित मुआवजे आदि की मांग करते हुए प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले में उचित जांच के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। दूसरी ओर दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की हालत में सुधार हुआ है।