3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के 1 महीने बाद बीवी हो गई प्रेग्नेंट, पति से बोली – मुझे माफ कर दो, फिर..

ससुराल पक्ष के लोग ने तबियत बिगडऩे पर जांच कराया तो प्रेग्नेंट होने की जानकारी हुई..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 26 May 2018, 9:26 PM IST

Rape with woman

शादी के 1 महीने बाद बीवी हो गई प्रेग्नेंट, पति से बोली - मुझे माफ कर दो, फिर..

कांकेर. कोरर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनेलीकन्हार के सरपंच ने अपने ही दोस्त की बहन को हवस का शिकार बनाया। घटना के बाद युवती का शादी भी हुआ था, ससुराल पक्ष के लोग ने तबियत बिगडऩे पर जांच कराया तो प्रेग्नेंट होने की जानकारी हुई। पीडि़ता के पति ने युवती को उसके मायके भेज दिया, जहां से आकर युवती ने पूरी आप बीती परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों ने शनिवार को कोतवाली पहुंच कर आरोपी सरपंच के खिलाफ शिकायत थाने में दर्ज कराई।

मिली जानकारी के अनुसार कांकेर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 की 24 वर्षीय युवती ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके भाई का दोस्त विरेन्द्र मारगिया (35) पिता शिवचरण जो धनेलीकन्हार का सरपंच ने उसके साथ दष्कर्म किया। बताया कि युवती उसे एक वर्ष से जानती है। उसके घर में उसका आना-जाना होता था। उसे नए कपड़े देकर घुमाने के अलावा उसे अपने घर भी ले जाया करता था।

प्यार करने की बात कही और फिर..
[typography_font:14pt;" >अक्टूबर 2017 में दस हजार रूपए का मोबाइल खरीदकर दिया था, इसके अलावा सरपंच ने उसे उससे प्रेम करने की बात कहकर शादी करने की बात कही थी। 18 फरवरी 2018 को उसकी सगाई हुआ था। सगाई के बाद अपने घर ले गया और आधी रात को उससे अनाचार किया।

पीडि़ता ने बताया कि अप्रैल माह में भी अपने घर में ले जाकर फिर दुष्कर्म किया। 26 अप्रैल को उसका विवाह हुआ, जिसके बाद वह अपने ससुराल में रह रही थी। कुछ दिनों पूर्व अचानक तबियत बिगडऩे पर उसके पति ने अस्पताल में जांच कराने के लिए ले गए, जहां जांच के दौरान पता चला की 7 हफ्ते का बच्चा पेट में पलने की बात सामने आई है।

इसकी जानकारी होने पर उसके पति ने उसे मायके भेज दिया। इधर मायके आने पर परिजनों ने आने का कारण पूछे जाने पर तब विस्तार पूर्वक घटना की जानकारी विस्तार पूर्वक दी। परिजन ने पूरी कहानी सुनने के बाद शनिवार को थाना पहुंचकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सरपंच के खिलाफ जीरो में धारा 376, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।