
निगम के सभी जोनों में कई वर्षों से जमे सहायक राजस्व अधिकारी बदले (Photo Patrika)
CG News: रायपुर नगर निगम के राजस्व विभाग में कसावट लाने के लिए विभिन्न जोनों में कई वर्षों से पदस्थ सहायक राजस्व अधिकारियों को बदल दिया गया है। इस साल 400 करोड़ का टारगेट राजस्व वसूली के लिए तय किया जा रहा है। इसलिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। निगम आयुक्त विश्वदीप ने सोमवार को जारी आदेश में बदले गए सहायक राजस्व अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर अपनी नई पदस्थापना पर ज्वाइन करने को कहा है।
आगामी आदेश तक नगर निगम जोन-1 के सहायक राजस्व अधिकारी नरेन्द्र नायक को जोन-9 में, जोन-2 सहायक राजस्व अधिकारी स्वाति शुक्ला को जोन-6 में, जोन-3 सहायक राजस्व अधिकारी प्रेमचंद दुबे को जोन-2 में, जोन-4 सहायक राजस्व अधिकारी मानकूराम धीवर को जोन-3 में, जोन-5 सहायक राजस्व अधिकारी गौरीशंकर अग्रवाल को जोन-10 में, जोन-6 सहायक राजस्व अधिकारी मनीष मरकाम को जोन-1 में, जोन-7 सहायक राजस्व अधिकारी अमरनाथ साहू को जोन-4 में, जोन-8 सहायक राजस्व अधिकारी प्रमोद जाघव को जोन-5 में, जोन-9 सहायक राजस्व अधिकारी विजय शर्मा को जोन-7 में और जोन-10 सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल को जोन-8 में सहायक राजस्व अधिकारी के तौर पर पदस्थ किया गया है। आयुक्त ने संबंधित सहायक राजस्व अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर कार्यभार ग्रहण कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आदेश भी दिया है।
Updated on:
01 Jul 2025 09:06 am
Published on:
01 Jul 2025 09:05 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
