26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षकों के 14580 पदों पर नियुक्ति के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने लोक शिक्षण संचालक को दिया आदेश

- 9वीं, 10वीं,11वीं और 12वीं की कक्षाएं आयोजित किए जाने के मद्देनजर दिए निर्देश- जिले में 1693 अलग-अलग वर्ग के शिक्षकों की होगी नियुक्ति
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 21 Feb 2021, 4:05 PM IST

 teacher recruitment process stop

teacher recruitment process stop

बिलासपुर. प्रदेश में शिक्षकों को 14580 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने और शिक्षकों की नियुक्ति करने स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव जनक कुमार ने लोक शिक्षण संचालक को आदेश जारी किया है। आदेश में अवर सचिव ने 13 फरवरी को राज्य शासन द्वारा 9वीं, 10वीं,11वीं, और 12वीं की कक्षाएं आयोजित किए जाने के मद्देनजर दिए निर्देश जारी किए हैं।

आदेश में अवर सचिव कुमार ने कहा है कि 13 फरवरी को राज्य शासन ने प्रदेश के सभी स्कूलों में 9वीं, 10वीं,11वीं, और 12वीं की कक्षाएं आयोजित किए जाने के आदेश जारी किए हैं। कक्षाएं 15 फरवरी से प्रारंभ करने के आदेश दिए गए हैं। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के शिक्षकों की जरूरत है।

डीजल की महंगाई से ट्रांसपोर्ट भाड़ा 3 से 5 हजार बढ़ा, लेकिन चिल्हर सामानों पर अभी असर नहीं

शिक्षकों की नियुक्ति आदेश जल्द जारी किए जाएंगे। नियुक्ति आदेश व्यक्तिगत अलग-अलग किए जाएं और प्रत्येक नियुक्ति आदेश में व्यापम की प्रवीण्यता सूची का उल्लेख किया जाए। शिक्षकों की नियुक्ति आदेश के बाद परीविक्षा और उस दौरान दिए जाने वाले वेतन और अन्य देय के संबंध में वित्त विभाग के निर्देशों का पालन करना जरूरी है।

मार्च 2019 में की गई थी सीधी भर्ती शुरू
लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश में 14580 रिक्त पदों पर भती के लिए सीधी भर्ती मार्च 2019 में शुरू की थी। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र अभ्यार्थियों से जमा कराए गए थे। इसके बाद से शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।

लंबे इंतजार के बाद शिक्षकों की भर्ती का रास्ता खुला: 9वीं से 12वीं कक्षा के स्कूलों में होगी नियुक्ति

जिले में 1693 अलग-अलग वर्ग के शिक्षकों की होगी नियुक्ति
जिले में अलग-अलग वर्गों के 1693 शिक्षकों की भर्ती होनी है, जिसमें व्यायाम शिक्षक के 120 पद, अंग्रेजी विषय में 370, जीव विज्ञान विषय में 170 पद, गणित विषय के 190, कृषि विषय के 14, शिक्षक टी संवर्ग में व्यायाम शिक्षक 35, कृषि में 6, अंग्रेजी में 200, गणित में 200, जीव विज्ञान में 100, सहायक शिक्षक ई संवर्ग में 100, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोग शाला ई संवर्ग में 60, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला टी संवर्ग में 10, अंग्रेजी माध्यम में अंग्रेजी विषय में 34, कला में 34, विज्ञान में 34 पद, सहायक शिक्षक अंग्रेजी माध्यम कला समूह में 8, सहायक शिक्षक विज्ञान समूह अंग्रेजी माध्यम में 8 पदों समेत कुल 1693 पदों पर भर्ती होगी।