एक सवाल के जवाब में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया है कि 2018 में 655 पदों पर वैकेंसी निकली थी, जिसके लिए 1,27,402 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। आवेदकों से 4,11,24, 600 रुपये शुल्क किया गया था। गृहमंत्री ने बताया कि पुलिस भर्ती के लिए 5 स्पर्धाएं होगी, जिसमें लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़ और 800 मीटर दौड़ होती है। इसी के जरिये भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होती है।