उधर, बीते 24 घंटे में 10,444 मरीज स्वस्थ हुए। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या गिरकर अब 1,15,964 रह गई है। 13-14 अप्रैल के बीच इतने ही संक्रमित मरीज थे, जिसके बाद आंकड़ा बढ़ता हुआ 6 मई को 1,31,245 तक जा पहुंचा था। 8 दिन में एक्टिव मरीजों की संख्या में तकरीबन 8 हजार की कमी आई है। अब तक प्रदेश में 8.99 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। रिकवरी रेट 84 प्रतिशत के करीब है।