रायपुर । पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दुःख प्रकट किया है। भाजपा के विधायक डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा है - माननीय सुषमा स्वराज जी के देहांत समाचार को मन अब भी स्वीकार करने को तैयार नहीं है। देश को सदैव समर्पित रहीं सुषमा जी के निधन से मन स्तब्ध है, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि ऐसी पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं उनके परिजनों व देशवासियों को धैर्य प्रदान करें।
वही प्रदेश भूपेश बघेल ने भी ट्वीट किया है - आज का दिन जाते-जाते राजनीति को एक ऐसी स्थायी शून्यता दे गया, जो कभी न भरी जा सकेगी।शानदार वक्ता, दल से ऊपर उठकर रिश्तों को सहेजने वाली नेता सुषमा स्वराज जी के आकस्मिक निधन की सूचना बहुत दुःखद है।वो जब भी विश्वपटल पर बोलीं, एक मुखर भारत आँखों के सामने प्रतीत हुआ।ॐ शांति: