
चाकू दिखाकर लूट (Photo Patrika )
Raipur News: खमतराई इलाके में लुटेरों ने आधी रात जमकर आतंक मचाया। सोते हुए ट्रक ड्राइवर को चाकू मारा। इसके बाद उससे लूटपाट की। घायल ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पुलिस के मुताबिक जगदलपुर निवासी शेख बीपीएस परिवहन संघ में ड्राइवरी करता है। वह 11 अप्रैल को ट्रक सीजी 07 बीसी 7912 को ट्रक में माल लेकर देवी स्पंज आयरन रायपुर आया था। माल खाली करने के बाद ट्रक को पार्किंग में खड़ा कर दिया। इसके बाद घर चला गया। 21 अप्रैल को फिर रायपुर आया। वह ट्रक के भीतर ही सो गया। इस दौरान रात करीब 1 बजे बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और ट्रक में चढ़ गए। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए उसके हाथ-पैर में चाकू मारा। बैग में रखे 10 हजार रुपए लूटकर भाग निकले। खमतराई पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बिलासपुर के सविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित मिनीबस्ती जरहाभाठा में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला किया गया। जानकारी के अनुसार, साहिल बघेल को मोहल्ले के ही चुक्का रात्रे ने बातचीत के बहाने बुलाया, जहां पहले से घात लगाए तीन नाबालिगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। साहिल के पेट और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर उसे सिम्स पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
खमतराई इलाके में बदमाशों की गुंडागर्दी से लोग परेशान हैं। एक युवक रात में अपनी बाइक को पैदल ले जा रहा था। इस दौरान चार बदमाशों ने उसे रोक लिया। उनसे पैसों की मांग करने लगे। मना करने पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक गोंदवारा निवासी नरेंद्र प्रजापति भाटापारा से रात करीब 2 बजे लौटा। रेलवे स्टेशन से अपनी बाइक लेकर गोंदवारा जा रहा था। ओवरब्रिज के पास उसकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया।
उस समय रात के 2.30 बजे थे। वह अपनी बाइक को पैदल ले जा रहा था। इस दौरान अनुग्रह रेसीडेंसी के पास पीछे से बाइक सवार 3 युवक पहुंचे। सामने से 1 युवक आया। चारों उनसे पैसों की मांग करने लगे। उसने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो आरोपियों ने मारपीट की। इस बीच एक युवक ने उसकी पीठ पर चाकू मार दिया। घबराया युवक बाइक छोड़कर सोसाइटी की ओर भागा। शोर सुनकर बदमाश भी फरार हो गए।
Updated on:
25 Apr 2026 01:36 pm
Published on:
25 Apr 2026 01:35 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
