यहां फ्री में होता है बच्चों के दिल का ऑपरेशन, विदेशों से आते हैं इलाज करवाने
तो जरा गौर से आखिरी तक खबर को पढ़िए। ... क्योंकि ये आपके लिए जानना जरुरी है.....
छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में नवंबर 2012 में निर्मित श्री सत्य साई हॉस्पिटल में कॅश काउंटर ही नहीं है। इस अस्पताल में इलाज पूरी तरह मुफ्त है। और इलाज ही नहीं दवाइयां भी फ्री में मिलती है। यहां पैसे के लेन-देन की कोई इंतजाम ही नहीं है, इसलिए यहां कोई कैश काउंटर ही नहीं है। आपको बता दें इस हॉस्पिटल में रजिस्ट्रेशन चार्ज भी नहीं लगता। साथ ही आपको बताते चले यह हॉस्पिटल सिर्फ और सिर्फ बच्चों के लिए है। जोकि दिल के बीमारी संबधित मरीजों के लिए है।
अटेंडर को फ्री में रहने खाने की सुविधा
इसके इतर मरीज के साथ देखभाल के लिए रहने वाले एक व्यक्ति के लिए भी यहां मुफ्त खाना के साथ साथ रहने का भी इंतजाम है। वहीँ, दूसरा अटेंडेंट यहां मुफ्त रह सकता है, लेकिन खाने के लिए कैंटीन में साधारण चार्ज देना पड़ता है।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- +91771 297 0325, +91 94242 07140 पर कॉल कर आप रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा info.raipur@srisathyasaisanjeevani.com पर मेल भी कर सकते हैं या https://srisathyasaisanjeevani.org/ पर लॉगिन कर सकते हैं।
- सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक पंजीयन किया जाता है, लेकिन प्रतिदिन सिर्फ छह मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया जाता है। जो कि पहले आओ पहले पाओ की प्रॉयोरिटी के अनुसार ही नंबर मिलता है।
- इमरजेंसी केसे होने पर उनके लिए तुरंत इंतजाम किए जाते हैं, जबकि यहां भर्ती मरीजों को तब तक छुट्टी मिलती, जब तक वह पूरी तरह से ठीक न हो जाए।
- दिल में छेद के ऑपरेशन से पहले मरीज को अगर किसी और तरह की बीमारी है जैसे - सर्दी-खांसी, जुकाम या खुजली, तो पहले उसे पहले ठीक किया जाता है। चाहे इसे ठीक होने में चाहे कितने भी दिन लगे।
फैक्ट फाइल
नवंबर 2012 से अबतक पिछले पांच वर्षों में देश-विदेश के 49423 मरीजों को ओपीडी में आए, जिनमें से 5254 मरीजों की सफल सर्जरी नि:शुल्क की गई।
सत्यसांई में नई ओटी का शुभारंभ
चाइल्ड हार्ट केयर की राजधानी के रूप में देश-विदेश में प्रदेश की पहचान बनाने वाले सत्यसांई संजीवनी अस्पताल को १७ जुलाई को एक नया ऑपरेशन थिएटर मिलने वाला है। राज्य शासन के सहयोग से परिसर में सर्व सुविधायुक्त मॉडर्न ओटी का उद्घाटन प्रदेश के मुखिया डॉ. रमन सिंह के हाथों शाम 4 बजे किया जाएगा। नई ओटी के मिलने से और भी ज्यादा मरीजों को सेवाएं मिलेंगी। वर्तमान में अस्पताल में 4 ओटी के माध्यम से सेवाएं संचालित की जा रही हैं।
Published on:
16 Jul 2018 10:06 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
