
sawan 2018
रायपुर. सावन मास भोलेनाथ का अति प्रिय मास माना जाता है। धर्म ग्रंथों में बताया गया है कि भगवान शंकर ने सावन महीने में ही विष का पान किया था, इसलिए भोलेनाथ को नीलकंठ भी कहते हैं। कहा जाता है सावन मास में भगवान शंकर कैलाश पर्वत से पृथ्वी पर आते हैं। इसलिए भक्त सावन महीने में महादेव को प्रसन्न करने के लिए उनकी अति प्रिय वस्तुओं को समर्पित करते हैं।
इसी प्रकार यदि सावन मास में जो शिव भक्त भोलेनाथ को अत्यधिक प्रिय ये 5 पौधे लगाएगा भगवान भोलेनाथ अत्यधिक प्रसन्न होंगे और विशेष कृपा बरसाएंगे। सावन महीने में इन पौधों को लगाने से धन-धान्य की प्राप्ति होगी। साक्षात कुबेर का आपके घर में वास होगा, क्योंकि कुबेर भगवान भोलेनाथ के अधीनस्थ में काम करते हैं। और जो शिव भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करता है, कुबेर शिव भक्त से स्वतः ही प्रसन्न हो जाते हैं और विशेष आशीर्वाद प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं वह कौन से पांच पौधे हैं जो सावन मास में लगाने चाहिए।
1 - सावन मास में बेलपत्र या बिल्वपत्र का पौधा लगाना अत्यधिक फलदायी होता है। यह पौधा भगवान भोलेनाथ को अत्यधिक प्रिय होता है।
2 - शमी का पौधा भी सावन मास लगाने से भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद मिलता है। महादेव को पूजा में शमी चढ़ाई जाती है। इसके अलावा शमी भगवान गणेश और शनि देवता को भी अर्पित किया जाता है।
3 - रुद्राक्ष भगवान शिव का साक्षात स्वरूप माना जाता है। यदि रुद्राक्ष के पौधे को कोई सावन महीने में लगाता है तो भगवान भोलेनाथ साक्षात प्रकट होकर उसे आशीर्वाद देते हैं।
4 - सावन महीने में कनेर का पौधा लगाने से निश्चित तौर से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और कृपा बरसाते हैं।
5 - भगवान भोलेनाथ को आंकड़ा या अर्क का पौधा भी अत्यधिक प्रिय होता है। सावन महीने में आंकड़ा या अर्क का पौधा भी फलदायी मन गया है। आंकड़ा का पौधा दो रंगों में होता है, एक नीले रंग और दूसरा सफेद रंग. सफेद आंकड़ा दिव्य होता है भगवान भोलेनाथ को सर्वाधिक प्रिय है, इसके पुष्प भगवान भोलेनाथ को चढ़ाए जाते हैं।
इन पौधों को लगाने के साथ-साथ इनका ध्यान जरूर रखना चाहिए। इनको समय समय पानी देना चाहिए और इनका देखभाल रखना चाहिए, वरना पूरे फल की प्राप्ति नहीं होती है।
Updated on:
01 Aug 2018 09:31 am
Published on:
01 Aug 2018 09:17 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
