रायपुर. सावन मास को शास्त्रों में सबसे श्रेष्ठ माना गया है, क्योंकि सावन मास भगवान भोलेनाथ को अति प्रिय है और इस पूरे महीने भोलेनाथ की भक्ति की जाती है। शिव भक्त इस पूरे महीने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना और अराधना करते हैं और उन्हें मनवांछित फल की प्राप्ति होती है, क्योंकि सभी देवताओं में सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले यदि कोई देवता हैं तो वो भगवान भोलेनाथ हैं।