श्री दशा सौरठिया वणिक समाज महिला मंडल ने सावन उत्सव में अलौकिक सजावट की। महाजन अध्यक्ष नितिन ढोलकिया एवं महिला मंडल अध्यक्ष मोना बाबरिया ने बताया कि विभिन्न तरह से घार्मिक आयोजन रखे। रविवार को पुष्टिमार्ग 84 बैठकजी आलौकिक, मनोहारी दर्शन बाबरिया हाउस छोटापारा में रखा गया।यहां मनोरथी स्व. मंजुला बेन कांतिलाल बाबरिया, मोना हरीश भाई बाबरिया, प्रीति बेन मनीष भाई बाबरिया और मीता बेन हितेश भाई बाबरिया परिवार और सभी भक्तजन शामिल हुए। महिलाओं ने भजन-कीर्तन, पाठ करते हुए प्रभु स्मरण किया।