
रेलवे GM के दौरे के दौरान DRM को आई हार्ट अटैक, निजी हास्पिटल में भर्ती
रायपुर . दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक गौतम बनर्जी के दौरे के दौरान शुक्रवार को दोपहर के समय डीआरएम कौशल किशोर को आर्ट अटैक आ गया। उसी दौरान रेलवे जीएम बनर्जी स्टेशन का निरीक्षण कर मंडल रेल कार्यालय में अफसरों की बैठक लेने वाले थे, इसकी तैयारी चल रही है।
स्टेशन से निकलने के दौरान ही रास्ते में डीआरएम कौशल किशोर को उल्टी होने के साथ हल्का अटैक आ गया। उन्हें तुरंत एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। यह घटना दोपहर 12.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। रेलवे जीएम विशेष सैलून से शाम को 7 बजे अमरकंटक एक्सप्रेस से बिलासपुर के लिए रवाना हो गए।
रेलवे जीएम बनर्जी बिलासपुर से ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से विशेष सैलून से सुबह 11 बजे स्टेशन में उतरे। स्टेशन में उनकी अगुवानी में डीआरएम कौशल किशोर, सीनियर डीसीएम तन्मय मुखोपाध्याय, स्टेशन डायरेक्टर बीवीटी राव सहित अन्य अफसर मौजूद थे। विशेष सैलून से बाहर निकलने पर अफसरों ने रेलवे जीएम का स्वागत किया।
स्टेशन का जायजा लेकर लौट थे
रेलवे जीएम बनर्जी अफसरों के साथ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर वेटिंग हॉल से लेकर इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन की साफ-सफाई व्यवस्था की सराहना की। यात्रियों के प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था, पूछताछ काउंटर, परिसर में राष्ट्रीय ध्वज, महात्मा गांधी की 3डी इमेज सेल्फी प्वाइंट को भी देखा। इसके बाद सीधे मंडल रेल कार्यालय पहुंचे और सुरक्षित रेल परिचालन, गाडिय़ों की समयबद्धता, रेल विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं को लेकर अफसरों से चर्चा किए। यूनियन के प्रतिनिधि भी महाप्रबंधक से मिले।
हार्ट में ब्लाकेज की शिकायत
देर शाम स्टेशन डायरेक्टर बीवीटी राव डीआरएम को देखने रामकृष्ण केयर हास्पिटल पहुंचे तथा इलाज की पूरी जानकारी ली। उन्हें डॉक्टरों ने बताया कि डीआरएम के स्वास्थ्य में सुधार है। हार्ट में ब्लाकेज था, इस कारण उनका एंजियोप्लास्टी की गई है।
Click & Read More Chhattisgarh News.
Updated on:
18 Oct 2019, 8:34 PM IST
Published on:
18 Oct 2019, 8:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.