10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अश्लील सीडी कांड: CBI की पूछताछ के बाद कारोबारी ने किया सुसाइड, गरमाया माहौल

सुसाइड की खबर फैलते ही एक बार फिर सीडी कांड का मामला राजधानी में गरमा गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 8 Jun 2018, 12:17 PM IST

CG News

अश्लील सीडी कांड: CBI की पूछताछ के बाद कारोबारी ने किया सुसाइड, गरमाया माहौल

रायपुर. बहुचर्चित कथित अश्लील सीडी कांड में सीबीआइ की पूछताछ के बाद आज कारोबारी रिंकू खनूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। इधर सुसाइड की खबर फैलते ही एक बार फिर सीडी कांड का मामला राजधानी में गरमा गया।

चार दिन पहले सीबीआई ने की थी पूछताछ
कथित अश्लील सीडी कांड से जुड़े कारोबारी से सीबीआइ ने चार दिन पहले कड़ी पूछताछ की थी। सुरेश गोयल के साथ ही मृतक रिंकू खनूजा के पास सीडी बनाने के सीबीआई के पास पुख्ता सबूत मिलने की बात सामने आ रही थी। वहीं, अब आशंका जताया जा रहा है कि दो बड़े आदमियों के बीच स्वयं को अकेले फंसने या अकेले अपराध स्वीकार करने का दबाव के कारण रिकू खनूजा ने सुसाइड कर लिया। फिलहाल पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी नहीं कर रही है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने गोवधर्न चौक स्थिति रिंकू खनूजा के घर से उसकी लाश बरामद की। रिंकू की लाश दुकान के दूसरे माले पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मामला दर्ज कर पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

भूपेश बघेल समेत आधा दर्जन कांग्रेसियों से की जा चुकी है पूछताछ

सीडी कांड का मामला राजधानी में उस वक्त गरमा गया जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल से देर रात करीब तीन घंटे तक पूछताछ की है। सीबीआइ के अफसरों ने 23 मई बुधवार की देरशाम भूपेश को पुलिस ऑफिसर मेस तलब किया। इस दौरान सीडी और विनोद वर्मा से उनकी रिश्तेदारी को लेकर भी सवाल किए गए। पीसीसी चीफ को पहले ही फोनकर सूचना दी गई थी। इस मामले में सीबीआइ की टीम सीडी कांड से जुड़े आधा दर्जन कांग्रेस नेताओं से पूछताछ की जा चुकी है। सीबीआइ ने कारोबारी रिंकू खनूजा से भी पूछताछ की। इसके चार दिन बाद उसने सुसाइड कर लिया।

यह है पूरा मामला
विदित हो कि प्रदेश के मंत्री राजेश मूणत की अश्लील सीडी बनाने के आरोप में पत्रकार विनोद वर्मा को अक्टूबर 2017 में पुलिस ने उप्र के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था। कोर्ट के निर्देश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था। गिरफ्तारी के बाद जांच के दौरान पुलिस ने विनोद वर्मा के पास से 500 अश्लील सीडी, पेन ड्राइव, लैपटाप, डायरी और अन्य सामान जब्त करने की जानकारी दी थी। कोर्ट में विनोद वर्मा की ओर से याचिका लगाई गई थी। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।