19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / अश्लील CD कांड: आलाकमान के आदेश के बाद माने भूपेश, जमानत के लिए लगा सकते हैं अर्जी, जल्द होगी रिहाई

अश्लील CD कांड: आलाकमान के आदेश के बाद माने भूपेश, जमानत के लिए लगा सकते हैं अर्जी, जल्द होगी रिहाई

मंत्री के अश्लील सीडी कांड में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल गुरुवार को सीबीआई कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 27 Sep 2018, 12:52 PM IST

sex CD case

अश्लील CD कांड: आलाकमान के आदेश के बाद माने भूपेश, जमानत के लिए लगा सकते हैं अर्जी, जल्द होगी रिहाई

रायपुर. मंत्री के अश्लील सीडी कांड में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल गुरुवार को सीबीआई कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल कर सकते हैं। खबरों के अनुसार भूपेश बघेल की रिहाई शाम को सकती है। खबरों की मानें तो आलाकमान के आदेश के बाद भूपेश जमानत के लिए मान गए हैं। भूपेश के वकील आज विशेष न्यायाधीश सुमीत कपूर की अदालत में जमानत के लिए अर्जी दाखिल कर सकते हैं।

इससे पहले कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव, सांसद ताम्रध्वज साहू, विधायक सत्यनारायण शर्मा आज भूपेश से मिलने जेल पहुंचे। कांग्रेसी नेताओं ने भूपेश को बताया कि आलाकमान का आदेश है कि वो जमानत के लिए याचिका दाखिल करें।

सुबह जमानत के लिए नहीं माने भूपेश

इससे पहले सीडीकांड में जमानत लेने के लिए भूपेश को मनाने जेल पहुंचे कांग्रेसियों को निराशा हाथ लगी। उन्होंने मुलाकात करने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल से भूपेश ने कहा, वे निर्दोष है। उन्हें साजिश के तहत झूठे मामले में फंसाया गया है। इसलिए वह जमानत के लिए आवेदन नहीं करेंगे। न्यायिक हिरासत में रहकर पार्टी के लिए काम करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं को संदेश लिखेंगे।

करीब 20 मिनट तक प्रतिनिधिमंडल में शामिल कांग्रेस नेताओं ने उन्हें समझाया कि जनता से दूर रखने के लिए ही यह षडय़ंत्र किया गया है। लेकिन, स्पष्ट रूप से कहा कि मैंने कोई अपराध नहीं किया है, इसलिए जमानत का सवाल ही नहीं उठता। शाम को प्रतिनिधि मंडल दोबारा पार्टी आलाकमान का संदेश लेकर पहुंचा तो, जेल प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला देकर मिलने नहीं दिया।

इससे नाराज सांसद ताम्रध्वज साहू व विधायक सत्यनाराण शर्मा सहित अन्य कांग्रेसी धरने पर बैठ गए। बाद में जब जेल प्रशासन ने गुरुवार को सुबह 11 बजे मिलने का समय दिया, तो वे वहां से उठे। वहीं कांग्रेस ने जेल में भूपेश की सुरक्षा की मांग को लेकर गृहमंत्री को पत्र लिखा है।

पेन और कागज मांगा

मुलाकात करने के लिए पहुंचे कांग्रेस नेताओं को बताया कि उन्होंने पढऩे के लिए पुस्तक और कॉपी-पेन मांगा था। जेल प्रशासन ने उन्हें कागज- कलम और पुस्तक उपलब्ध करा दी है। उन्होंने जेल में पहुंचने के बाद ही जेलर से किसी भी तरह की अतिरिक्त सुविधा नहीं चाहिए। वह साधारण बंदियों की तरह ही रहना चाहते है।