4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हड़ताली शिक्षाकर्मियों की बर्खास्तगी की सूचना मिलते ही हार्टअटैक से एक की मौत

शिक्षाकर्मियों के हड़ताल को लेकर सरकार ने कड़े तेवर दिखाते हुए बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू कर दी है। बर्खास्तगी की सूचना पर एक की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 30 Nov 2017, 12:19 PM IST

Shikshakarmi

Striking Shikshakarmis can declare agitation movement against CG Govt

रायपुर . छत्तीसगढ़ में पौने दो लाख शिक्षाकर्मियों की हड़ताल को लेकर सरकार प्रदेश सरकार झुकने को तैयार नहीं है। शिक्षाकर्मियों के हड़ताल को लेकर सरकार ने कड़े तेवर दिखाते हुए बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू कर दी है।

उधर, हड़ताल के 10वें दिन चार साथी शिक्षाकर्मियों की बर्खास्तगी की सूचना पर छत्तीसगढ के कांकेर जिले अंतागढ़ ब्लॉक के प्राथमिक शाला सुरेली में पदस्थ शिक्षाकर्मी बृजेश कुमार धु्रव की हार्टअटैक से मौत हो गई। वहीं, भानुबेड़ा प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षाकर्मी आशाराम चंद्रवंशी को सुबह करीब 11 बजे चार साथियों के बर्खास्तगी की सूचना मिली। भानुप्रतापपुर धरनास्थल पर ही वह बेहोश हो गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने हार्टअटैक बताते हुए रायपुर रेफर कर दिया।

शिक्षाकर्मियों को लेकर सियासत शुरू
शिक्षाकर्मियों की हड़ताल ने सियासत गरमा दी है। हड़ताल को लेकर सत्ता और विपक्ष दोनों खुलकर आमने-सामने आ गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बुधवार को कोरबा में पत्रकारों से बातचीत में बोले, 'पहले भी कहा था, अब भी कह रहा हूं, 10 दिन बाद भी कहूंगा, नहीं होगा संविलियन।' हालांकि, राजधानी में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, चर्चा से ही हर समस्या का हल निकलता है। शिक्षाकर्मी अफसरों से चर्चा करें।

इधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने नगरीय निकायों, जिला और जनपद पंचायतों के कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधियों को शिक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का फरमान जारी कर चुनाव से पहले शिक्षाकर्मियों को अपने पक्ष में करने का बड़ा दांव खेल दिया है।

10वें दिन क्रमिक भूख हड़ताल शुरू
राज्य सरकार की सख्ती के विरोध में शिक्षाकर्मियों ने बुधवार से क्रमिक भूख हड़ताल की शुरुआत कर दी। प्रदेश के सभी 146 विकासखंडों में करीब 1460 शिक्षाकर्मी भूख हड़ताल पर रहकर सरकार के प्रति आक्रोश जताया। छत्तीसगढ़ शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय मोर्चा के प्रांतीय संयोजक संजय शर्मा व केदार जैन ने कहा कि सरकार की सख्ती के आगे शिक्षाकर्मी नहीं झुकेंगे। वे अपने वाजिब हक के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।

रायपुर जिले में होगी नई पोस्टिंग
हड़ताल रोकने रायपुर जिला पंचायत ने नया दांव खेला है। जिपं सीईओ नीलेश क्षीरसागर ने शहर से सटे गांवों के 62 स्कूलों की सूची जारी कर जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में पदस्थ शिक्षाकर्मियों को इन स्कूलों में नई पोस्टिंग का ऑफर दिया है। पदस्थापना के लिए 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।