शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों के किनारे केबल बिछाने के लिए नगर निगम से अनुमति मिलने के बाद निजी कंपनियों द्वारा निगम की नियम-शर्तों का पालन नहीं किया जाता है। मनमाने तरीके से खुदाई कर क्षेत्र से होकर गुजरी लाइनों को तहस नहस कर दी जाती है। निगम जिस भी कंपनी को केबल बिछाने की अनुमति देता है, उसमें स्पष्ट रूप से लिखा होता है कि निर्धारित चौड़ाई, लंबाई और गहराई तक ही खुदाई करनी है। शर्त यह भी रहती है कि निगम और लोगों की संपत्तियों को खुदाई के दौरान नुकसान नहीं पहुंचे। खासतौर पर निगम की पाइप लाइनें सुरक्षित रहनी चाहिए।