30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन्तजार खत्म, इस तारीख से सीएम रमन बाटेंगे मोबाइल

प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में स्मार्ट फोन बांटने का कार्यक्रम सितम्बर तक पूर्ण किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 28 Jul 2018, 5:15 PM IST

reman singh

इन्तजार खत्म, इस तारीख से सीएम रमन बाटेंगे मोबाइल

रायपुर: संचार क्रान्ति योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 50 लाख लोगों को उच्च क्वालिटी का निःशुल्क स्मार्ट फोन बांटने के लिए समयबद्ध कार्यक्रम तैयार कर लिया गया है। यह देश में अपने किस्म की पहली योजना है, जिसमें 45 लाख महिलाओं और 5 लाख युवाओं को स्मार्ट मोबाइल फोन दिए जाएंगे।

दो चरणों में होगा वितरण

का वितरण दो चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में स्मार्ट फोन बांटने का कार्यक्रम इस महीने की 30 तारीख से शुरू होगा और 16 अगस्त तक चलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट फोन का वितरण 17 अगस्त से 22 सितम्बर तक पूर्ण किया जाएगा।

READ MORE: फ्री में मिलेगा मोबाइल, इंटरनेट डाटा और भी बहुत कुछ, जाने इसके फीचर्स...

रमन बोले - मेरे 14 वर्ष के कार्यकाल में सबसे महत्वपूर्ण योजना

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि इस योजना के जरिए महिलाओं और युवाओं का सशक्तिकरण तथा आम जनता को मोबाइल कनेक्टिविटी जैसे संचार संसाधनों का लाभ दिलाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा-यह मेरे 14 वर्ष के कार्यकाल में अब तक की सबसे महत्वपूर्ण योजना है। इसके जरिए राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि प्रदेश के हर नागरिक को सूचना सेवा और पारदर्शी सुशासन का अधिकार मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश की पहली ऐसी योजना है, जो महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई है, लेकिन इसका व्यापक लाभ आम जनता को मिलेगा। डॉ. सिंह ने कहा-लगभग 1500 मोबाइल टॉवरों की स्थापना से राज्य में मोबाइल फोन के लिए नेटवर्क का व्यापक विस्तार होगा।

इन्हे मिलेगा मोबाइल

योजना में सामाजिक-आर्थिक जनगणना 2011 के अंतर्गत शामिल सभी गरीब ग्रामीण परिवारों और शहरी परिवारों की महिलाओं तथा कॉलेज स्तर के विद्यार्थियों को मोबाइल स्मार्ट फोन का वितरण किया जाएगा।

हर महीने मिलेंगे ये फायदे

हर महीने एक जीबी डेटा और 100 कॉलिंग मिनट्स की निःशुल्क सुविधा मिलेगी। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक अपने निकटतम ग्राम पंचायत कार्यालय अथवा जनपद कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि ‘संचार क्रांति’ मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं में से एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। प्रदेश के दूरदराज गांवों तक आम जनता को इंटरनेट और मोबाइल कनेक्टिविटी का फायदा दिलाने के लिए इसकी शुरूआत की गई है।