17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ सहित कांग्रेस शासित इन राज्यों में बढ़ी भुखमरी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा गलत नीतियों का नतीजा

नीति आयोग का एसडीजी इंडिया इंडेक्स-2019 भूख के मानकों में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश भूख खत्म करने के मानकों में आखिरी पांच प्रदेशों में शामिल एसडीजी रिपोर्ट के अनुसार एक साल में बिगड़े हालात वसुंधरा राजे और भाजपा ने कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों को ठहराया जिम्मेदार
less than 1 minute read
Google source verification
cgnews

कांग्रेस शासित इन राज्यों में एक साल में बढ़ गई भुखमरी,कांग्रेस शासित इन राज्यों में एक साल में बढ़ गई भुखमरी

कांग्रेस शासित इस राज्य के सरकारी ऑफिसों में लगेगा प्रधानमंत्री मोदी का फोटो
[typography_font:18pt]वसुंधरा राजे ने कांग्रेस सरकार पर बोला हमला
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण भुखमरी बढ़ी है, लिंगानुपात में कमी आई है, रोजगार के अवसर घटे हैं व खाद्यान्न उत्पादन में चिंतनीय गिरावट आई है। ऐसे में सरकार प्रदेश में कौन से सुशासन की बात कर रही है? उनको जवाब देना चाहिए। भाजपा की छत्तीसगढ़ इकाई ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार पर हमला बोला है।
इसे भी पढ़ें... [typography_font:14pt]भुखमरी बढऩे पर छत्तीसगढ़ भाजपा ने किया यह ट्वीट
[typography_font:18pt]छत्तीसगढ़ में बुरे हालात
नीति आयोग की एसडीजी 2019 रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश भूख खत्म करने के मानकों के मामले में आखिरी पांच प्रदेशों में शामिल हैं। एसडीजी इंडिया इंडेक्स-2019 के अनुसार राजस्थान और छत्तीसगढ़ के अंकों में कमी के चलते दोनों राज्यों की रैंकिंग में गिरावट हुई है।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt]कड़ाके की ठंड और बारिश के कारण प्रशासन ने बढ़ाई छुट्टियां
[typography_font:18pt;" >रायपुर. कांग्रेस शासित राज्यों छत्तीसगढ़ , मध्यप्रदेश और राजस्थान में पिछले एक वर्ष में भुखमरी बढ़ गई है। यह बड़ा खुलासा नीति आयोग की हाल ही में जारी सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) 2019 की रिपोर्ट से हुआ है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और छत्तीसगढ़ भाजपा ने ट्वीट कर राज्यों की कांग्रेस सरकारों पर हमला बोला है। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण भुखमरी बढ़ी है।
इसे भी पढ़ें..एक साल में बिगड़ गए भूख संबंधी हालात
एसडीजी लक्ष्य के तहत भूख के लिए 7 इंडिकेटर बना रखे हैं। इन इंडिकेटर के आधार पर छत्तीसगढ़ में जहां भूख का मानक वर्ष 2018 में 44 था, वह 2019 में 27 पर पहुंच गया। मध्यप्रदेश में भूख का मानक 41 से गिरकर 24 पर पहुंचा। इसी तरह राजस्थान में यह मानक 45 से गिरकर 35 पर पहुंच गया है। एसडीजी रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में 41.6 फीसदी महिलाओं व 5 साल तक के 40.8 फीसदी बच्चों में एनिमिया है। रिपोर्ट के विश्लेषण के मुताबिक छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में 2018 में भाजपा सरकार की तुलना में 2019 में कांग्रेस सरकार में भुखमरी करीबन 40 प्रतिशत तक बढ़ी है।

इसे भी पढ़ें...दसवीं-बारहवीं के स्टूडेंट को 75 फीसदी अटेंडेंस जरूरी, वर्ना नहीं दे पाएंगे एग्जाम