25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 हजार परिवारों को मिलेगा शहरी आबादी पट्टा, बस करना होगा ये काम

* नजूल पट्टाधारियों के भूमि को फ्री होल्ड कराने का अभियान संचालित* कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 14 Nov 2019, 10:13 PM IST

10 हजार परिवारों को मिलेगा शहरी आबादी पट्टा, बस करना होगा ये काम

10 हजार परिवारों को मिलेगा शहरी आबादी पट्टा, बस करना होगा ये काम

रायपुर। रायपुर जिले में करीब 10 हजार परिवारों को शहरी आबादी पट्टा मिलेगा। कलेक्टर ने इसी तरह वर्ष 1984 के नजूल पट्टाधारियों के पट्टे का नवीनीकरण भी तत्काल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राज्य शासन द्वारा नजूल पट्टाधारियों के भूमि को फ्री होल्ड करने की योजना भी प्रारंभ की गई है और इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने गुरुवार को कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर रायपुर सहित नगरीय निकायों के शहरी आबादी पट्टा वितरण का कार्य एक सप्ताह में कराने के निर्देश दिए।

मिलेगा मालिकाना हक, ले सकेंगे लोन
ऐसे पट्टाधारी अपनी जमीन को फ्री होल्ड कराकर जमीन का मालिकाना हक ले सकते है। इससे वे इस जमीन के बदले बैंक से लोन ले सकेगें, जमीन का हस्तांतरण तथा खरीदी-बिक्री भी कर सकेगें, साथ ही 30 सालों में होने वाले नवीनीकरण की प्रक्रिया से भी उन्हें छुटकारा मिलेगा। इसके लिए सरकारी गाईड लाइन दर की 2 प्रतिशत प्रीमियम राशि अदा करनी होगी।

सरकारी गाईड लाईन का 150 प्रतिशत राशि देनी होगी
कलेक्टर ने यह भी बताया कि 7500 वर्गफीट से कम आकार वाली अतिक्रमण वाली शासकीय भूमि का नियमितिकरण भी किया जा रहा है। उन्होंने ऐसे अतिक्रमणकारियों को इस भूमि के नियमितीकरण के लिए नोटिस देने के निर्देश दिए, जिससे वे राज्य शासन की इस योजना का लाभ उठा सकें और अपने भूमि का मालिकाना हक प्राप्त कर सकें। इसके लिए उन्हें सरकारी गाईड लाईन का 150 प्रतिशत राशि देनी होगी।

Click & Read More Chhattisgarh News.

बैंक में निकली भर्ती, सैलरी 20 हजार रुपए महीना, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

ये तरीका अपनाकर भू- माफियाओं ने हड़पी 28 एकड़ जमीन, एक चढ़ा पुलिस के हत्थे

तीन दोस्त मिलकर करते थे गांव के बकरियों के साथ ऐसा, हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

भारतीय रेलवे पटरियों में लगाने जा रहा यह High -Tech सिस्टम, मिलेगा यह फायदा

नकली पुलिस बनकर पर्यटकों की गाड़ी लूटने का करता था काम, पकड़ाने के बाद पुलिस को भी दे गया चकमा