25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्य महिला आयोग के नए भवन का उद्घाटन, CM बोले – महिलाओं को न्याय सरकार की प्राथमिकता

- CM भूपेश ने छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के नवीन कार्यालय भवन का किया उद्घाटन- शहर के मध्य शास्त्री चौक में आयोग कार्यालय स्थानांतरित-महिलाओ को होगी आसानी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 1 Mar 2021, 11:43 PM IST

woman_commission.jpg

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने सोमवार को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग (Chhattisgarh State Commission for Women) के शास्त्री चौक स्थित नवीन कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, महिलाओं को न्याय मिले, यह राज्य सरकार की प्राथमिकता है। राज्य सरकार गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का मंत्र लेकर आगे बढ़ रही है।

CG Budget 2021-22: राम मार्ग को मिला 30 करोड़, कौशल्या माता मंदिर पर खर्च होगा 16 करोड़

मंत्री भेंड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल ने महिलाओं को इतना अधिकार सम्पन्न बनाया है जिससे हर क्षेत्र में उनका हौसला बढ़ा है। राज्य के ऊर्जावान मुख्यमंत्री का सहयोग मिलने से महिलाएं और अधिक उत्साह से कार्य कर रही हैं। राज्य महिला आयोग में किरणमयी नायक की अध्यक्षता में कई पेंडिंग मामलों का त्वरित निराकरण किया गया है। इसके लिए महिला आयोग बधाई का पात्र है।

विधानसभा में गूंजा कांकेर कम्प्यूटर खरीदी का मुद्दा, स्कूल शिक्षा मंत्री ने की जांच कराने की घोषणा

राज्य महिला आयोग में किरणमयी नायक की अध्यक्षता में कई पेंडिंग मामलों का त्वरित निराकरण किया गया है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, पापुनि अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी आदि उपस्थित थे।