
Railway Update: अप्रैल, मई एवं जून महीने में स्कूलों की छुट्टियां शुरू हो जाती हैं। इसके साथ ही ट्रेनों में एक-एक कंफर्म टिकट के लिए मारामारी होती है। स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्रियों की बहुत ज्यादा भीड़-भाड़ होती है। ऐसे में मई और जून तक हर दिन चलने वाली पूरी तरह से रायपुर स्टेशन से होकर चलने वाली ट्रेनें पैक हो चुकी हैं। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर मई महीने में 48 स्पेशल ट्रेनें अनेक शहरों के बीच चलाकर कंफर्म टिकट की सुविधा यात्रियों को मुहैया कराने का ऐलान किया है।
रेल अफसरों के अनुसार यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा कंफर्म टिकट मिल सके, यह प्रयास किया जा रहा है। रायपुर, बिलासपुर होकर कई समर स्पेशल चलाई गई हैं। वहीं मई में इसकी संख्या और बढ़ने वाली है। ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए गए हैं। इस बार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र राज्य के प्रमुख शहरों के लिए 58 स्पेशल ट्रेनों की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही सम्बलपुर, पुरी, विशाखापट्टनम, सिकंदराबाद, हैदराबाद, पटना, हटिया, रक्सौल, छपरा, जबलपुर, मदुरै जैसे शहरों को जोड़ रही हैं। मई महीने के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर देश के प्रमुख शहरों के लिए 48 स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना योजना बनाई गई है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दुर्ग से छपरा एवं दुर्ग से पटना तक चलाई जा रही है, जिसका विस्तार गोंदिया स्टेशन तक किया गया है। इन ट्रेनों के विस्तार से न सिर्फ महाराष्ट्र राज्य के अंतर्गत प्रमुख शहर गोंदिया को उत्तर भारत के प्रमुख शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ के लोगाें को भी गोंदिया तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें:
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर से यशवंतपुर तक 30 अप्रैल से 9 फेरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगाव, डोंगरगढ़ एवं गोंदिया के लोगों को दक्षिण भारत की ओर यात्रा के लिए एक अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी।
Updated on:
30 Apr 2024 10:01 am
Published on:
30 Apr 2024 10:01 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
