पुराना फोन या लैपटॉप बेचना आसान होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपके लिए कितना बड़ा खतरा साबित हो सकता है। दरअसल, पुराने फोन, लैपटॉप या hard disk में जरूरी डाटा होता है और कई लोग उसे डिलीट या क्लीन किए बगैर दूसरों के हाथ में सौंप देते हैं। यह डाटा न सिर्फ आपकी प्राइवेसी पर सेंध लगा सकता है बल्कि कई बार बैंक संबंधित डाटा भी लीक हो सकता है।
डाटा बेचने को लेकर एंटीवायरस सॉफ्टवेयर निर्माता केस्परकी लैब्स ने अपने एक शोध में कहा था कि डार्क वेब में कंप्यूटर/फोन यूजर का डाटा बेचा जाता है। इन खतरों को देखते हुए जरूरी है कि हम यह जानें कि कैसे अपनी जानकारी को सुरक्षित रखा जाए।