25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षक ने पढ़ाने के बहाने किया दुष्कर्म फिर पीड़िता को धमकाते हुए बोला….केस वापस ले, नहीं तो अबकी बार तेरी बड़ी बहन का करूंगा रेप

भरे बाजार में पीड़िता को रोककर केस वापस लेने की दी धमकी, हाईकोर्ट से मिल चुकी है एक बार जमानत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 25 Oct 2019, 9:29 PM IST

शिक्षक ने पढ़ाने के बहाने किया दुष्कर्म

शिक्षक ने पढ़ाने के बहाने किया दुष्कर्म

रायपुर। जहां हमारे समाज में गुरु को भगवान का दर्जा दिया गया है वही कलियुग के कई शिक्षक अपराध और जाहिल गतिविधियों में पूरी तरह संलिप्त हो चुके हैं। ऐसे ही एक मास्टर ने छत्तीसगढ़ के राजधानी से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित आरंग में एक ऐसी घटना को अंजाम दिया है जिसे जान आप भी कहेंगे " इस शिक्षक की हिम्मत तो देखिए"।

हथियार लूटने नक्सलियों ने जवानों को जंगल में बनाया निशाना, IED समेत विस्फोटक सामग्री बरामद

दरअसल इस शिक्षक ने पहले तो पीड़िता का रेप किया, फिर जब हाईकोर्ट से जमानत मिली तो आरोपी ने भरे बाजार में पीड़िता को रोककर केस वापस लेने की धमकी देना शुरू कर दिया।

रेप के आरोपी ने पीड़िता को धमकाया कि अगर उसने केस वापस नहीं लिया, तो अब उसकी बड़ी बहन का बलात्कार करेगा और पूरे परिवार को जान से मार देगा। पीड़िता ने इस बारे में पुलिस के बड़े अधिकारियों से शिकायत की थी, जिसके बाद इस पूरे मामले में आरंग पुलिस को जांच के आदेश दिए गए। शिकायत के बाद आरंग पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 294, 506, के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी शिक्षक का नाम रमन शर्मा हैं जो व्याख्याता शिक्षक के पद पर है।

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के सीएम ने PM मोदी को लिखा पत्र, किसानों को लेकर की ये बड़ी मांग

क्या है पूरा मामला
दरअसल मामला आरंग थाना का है, 25 वर्षीय छात्रा M.Sc ZOOLOGY की पढाई की है। छात्रा ने आरंग थाने में 11 अप्रैल 2018 को शिकायत दर्ज कराई थी की आरंग निवासी शिक्षक रमन शर्मा ने 11 अप्रैल 2018 को पीड़िता को 12वीं के बच्चों को पढ़ाने के बहाने अपने किराए के मकान पर बुलाया और फिर बलात्कार किया। घटना से आहत पीड़िता ने अपने घर आत्महत्या कि कोशिश की। समय रहते परिवार वालो ने पीड़िता को बचा लिया था और इसके बाद परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ आरंग थाने में रेप की शिकायत की थी।

अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में बना तगड़ा सिस्टम, मौसम विभाग का अलर्ट, इतने दिनों तक होगी भारी बारिश

पुलिस ने आरोपी शिक्षक रमन शर्मा के खिलाफ 376 के तहत अपराध दर्ज किया था। आरोपी पुलिस के पकड़े जाने के डर से चार माह से ही फरार चल रहा था, उस दौरान उसने जमानत की अर्जी हाईकोर्ट में लगायी थी, जिसके बाद 13 जुलाई 2018 को हाईकोर्ट ने जमानत दी। अग्रिम जमानत मिलने के बाद आरोपी शिक्षक रमन शर्मा के हौसले और बुलंद हो गए । 3 अगस्त 2018 को पीड़िता जब सब्जी लेने बाजार गई उस दौरान आरोपी भी वहां पर पहुंचा गया और पीड़िता को उसकी मां के सामने जान से मारने की धमकी देते हुए केस वापस लेने का दबाव बनाने लगा।

पार्षद टिकट के लिए नेताओं के घरों में ड्रामा चालू, खुद तो दावेदार हैं ही, भाई और पत्नी को भी लगाया कतार में

केस वापसी के ऐवज मे दो लाख रूपय देने का लालच भी दिया गया। ऐसा नहीं करने पर पीड़िता की बड़ी बहन से रेप करने की धमकी आरोपी शिक्षक ने भरे बाजार में दे दी। इस बात की शिकायत पीड़िता ने आरंग थाने सहित रायपुर के उच्च अधिकारियों को की थी। इसके बाद इस मामले में जांच के आदेश दिए गए थे । जांच के बाद गत गुरूवार को आरंग थाने में इस मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर किया गया। आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कारवाई कर रही है।

Click & Read More Chhattisgarh News.