पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से तेलीबांधा चौक का नाम बदलने का निर्णय वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस विषय पर समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पुनर्विचार करना चाहिए। धनेन्द्र साहू ने साहू समाज से जुड़े भाजपा के जनप्रतिनिधियों से भी इस मामले में मुख्यमंत्री से मुलाकात करने और नामकरण का फैसला वापस लेने की मांग रखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि समाज के उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी इस विषय को सरकार के सामने रखना चाहिए, ताकि मामले का समाधान बातचीत के जरिए निकाला जा सके।