Prime Minister Launch Food Lab : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजकोट से छत्तीसगढ़ के प्रथम माइक्रोबायोलॉजी खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शुभारंभ किया। यहां अत्याधुनिक प्रयोगशाला राजधानी के कालीबाड़ी स्थित भवन में 4.33 करोड़ रुपए की लागत से बनी है। इस प्रयोगशाला के शुरू होने से खाद्य पदार्थो को दूषित करने वाले बैक्टीरिया, फंगस, यीस्ट, मोल्ड आदि की जांच हो सकेगी।