10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ भाजपा को इसी सप्ताह मिल जाएगा नया अध्यक्ष

- पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी दिए संकेत- किसी सांसद को मौका मिलने की चर्चा ने पकड़ा जोर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Mithlesh Mishra

•

Updated: 18 Feb 2020, 12:10 AM IST

प्रदेश भाजपा को इसी सप्ताह मिल जाएगा नया अध्यक्ष

प्रदेश भाजपा को इसी सप्ताह मिल जाएगा नया अध्यक्ष

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नडडा इसी सप्ताह प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर सकते हैं। मध्य प्रदेश में वीडी शर्मा को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ में भी बदलाव की संभावना नजदीक दिखने लगी है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सोमवार को कहा, प्रदेश में संगठन की कमान किसे सौंपनी है, यह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा ही तय करेंगे। पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट सौंप दी गई है। अब आलाकमान जिसका नाम तय करेगा वह सभी को मान्य होगा। रमन सिंह ने कहा, नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा एक-दो दिनों में हो जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, संगठन के लिए जो बेहतर काम कर सकता है, उसे तवज्जो दी जाएगी। भाजपा में पदाधिकारी बनाते समय जाति पर विशेष फोकस नहीं रहता। यहां कार्यशैली देखी जाती है। डॉ. रमन सिंह ने खुद के प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल होने से इन्कार किया है। उन्होंने कहा, उनको पहले भी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा चुकी है। फिलहाल मैं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हूं। इधर पार्टी में किसी सांसद को ही प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई है।

दो सांसदों को अभी से मिलने लगी बधाई
नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की सुगबुगाहटों के बीच भाजपा के दो सांसदों को अभी से बधाई मिलने लगी है। दुर्ग सांसद विजय बघेल के समर्थक सोशल मीडिया में उन्हें अध्यक्ष बनने की बधाई दे रहे हैं। पूर्व विधायक अवधेश चंदेल ने तो फेसबुक पर ऐसी बधाई डाल दी। बाद में उन्होंने पोस्ट को हटा लिया। राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय को भी अध्यक्ष बनाए जाने की बधाई मिलने लगी है।