5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सत्ता पक्ष के नेताओं ने जमकर की मारपीट, आरोपियों के खिलाफ नहीं हुई कोई कार्रवाई…ग्रामीणों ने उठाया ये कदम

Raipur Crime News: सरसीवां क्षेत्र में सत्ता पक्ष के नेताओं द्वारा मारपीट के एक मामले में हस्तक्षेप किए जाने के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रही है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 27 Aug 2023, 3:16 PM IST

The leaders of the ruling party fiercely fought

सत्ता पक्ष के नेताओं ने जमकर की मारपीट

CG Crime News: सरसींवा। सरसीवां क्षेत्र में सत्ता पक्ष के नेताओं द्वारा मारपीट के एक मामले में हस्तक्षेप किए जाने के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रही है। पीड़ितों ने इसके विरोध में थाना पहुंचकर पहले तो घेराव कर दिया फिर वहीं धरने पर (Crime News) बैठ गए। उनका आरोप है कि क्षेत्र में गुंडाराज चल रहा है और पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं करती।

गाताडीह के एक व्यक्ति को मामूली सी बात पर कुछ लोग जम कर मारपीट कर दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। ऐसे पीड़ितों का सुनने वाला कोई नहीं है। शासन-प्रशासन सब मूक दर्शक बने हुए हैं। जब आरोपियों पर कार्यवाही नहीं हुई तो ग्रामीण आक्रोशित होकर थाना में (CG Hindi News) बैठे रहे।

यह भी पढ़े: रायपुर में बढ़ा डेंगू का खतरा, 2 संक्रमित मरीजों की हुई मौत....अब घर-घर होगा सर्वे

महिला सरपंच सिदार के नेतृत्व में ग्रामीण थाना पहुंचे जहां थाना का घेराव करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग और पीड़िता के खिलाफ झूठी कार्यवाही न करने की मांग करते हुए डंटे रहे। सैकड़ो ग्रामीणों ने थाने में ही बैठे कर घटना की निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच पड़ताल कर आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की। वहीं गाताडीह के ग्रामीणों ने आरोपियों पर जल्द कार्यवाही नही करने पर चक्काजाम की चेतावनी भी दी है।

थाना सरसींवा से जानकारी के अनुसार मामला कुछ ऐसा है पीड़ित आवेदक ईश्वरी श्रीवास ने आवेदन में बताया है कि वे 20 अगस्त को गांव के ही सहकारी राशन दुकान मे चावल लेने गए थे। जहां गांव के ही किशन जायसवाल नामक व्यक्ति द्वारा गांव के उपभोक्ताओं को चावल (Raipur hindi news) नही देने लिए मना कर रहा था। तभी श्रीवास द्वारा कारण पूछने पर उनका राशन कार्ड दुकान से उठा कर फेक दिया और पुन: पूछने पर श्रीवास को गाली गलौच देते हुए अभद्र व्यवहार करने लगा। दूसरे दिन 21 अगस्त को गांव वालों की उपस्थिति में समझौता भी करवाया गया।

यह भी पढ़े: महिला कर्मचारी ने मरीज से की पैसे की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो...मचा हड़कंप

जैसा की ग्रामीणों ने बताया उसके बाद भी किशन जायसवाल ने ईश्वरी श्रीवास से मारपीट की। शाम 4 बजे के आसपास ईश्वरी श्रीवास के दुकान में घुसकर अपने अन्य दो मनपसार के रहने वाले साथियों के साथ मारपीट करते हुए जानलेवा हमला भी किया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।

जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस थाना में करने पर डाक्टरी मुलायजा के बाद रिपोर्ट दर्ज किया गया। हमला से एक आंख की रोशनी और एक हाथ की हड्डी (Raipur crime news) टूट गई। थाना सरसींवा द्वारा पीड़िता की चोट की स्थिति को देखते हुए मामला पंजीबद्ध किया गया है।

यह भी पढ़े: महिला ने तालाब में कूद कर दी जान, मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों ने देखी लाश...मची चीख-पुकार

पुलिस प्रशासन कहना है कि डाक्टरी रिपोर्ट आने के बाद धारा को बढ़ाया जा सकता । जांच जारी हैं । वहीं पीड़िता का उपचार बालाजी अस्पताल रायपुर में चल रहा है, ग्रमीणों ने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बिलाईगढ़ विधान सभा में अरसे से यूपी बिहार जैसे गुंडाराज जारी है। एक राजनेता के हर विभाग में हस्तक्षेप करने से पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। जिससे लोग परेशान हो गए हैं।

अधिकारी बोले

दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है। एक पक्ष द्वारा पीड़ित के खिलाफ छेड़खानी का आवेदन दिया गया है, जिसकी भी जांच चल रही है।- कंवर, डीएसपी, सारंगढ़-बिलाईगढ़

पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जांच जारी है। डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर आगे संगीन धाराएं जोड़ी जाएगी। -यशवंत प्रताप सिंह, थाना प्रभारी

यह भी पढ़े: