चर्चा में रहे दवा निगम के प्रबंध संचालक वी. रामाराव के खिलाफ मुख्यमंत्री कार्यालय को मार्च में गंभीर शिकायतें मिली थी। रामाराव द्वारा आकाश मिश्रा को लाइजनर पद से हटाने को लेकर तीन दवा कंपनियों को चि_ी लिखी गई थी, जबकि बतौर लोकसेवक वह किसी निजी संस्थान के व्यक्ति के खिलाफ ऐसा पत्र नहीं लिख सकते थे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन के माध्यम से आकाश मिश्रा दवाइयां व उपकरण की सप्लाई करता था। उसकी बड़ी रकम भी सीजीएमएससी में बकाया है। आकाश मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मेरी चिट्ठी पर जब स्वास्थ एवं परिवार कल्याण विभाग ने जवाब तलब किया। उसके बाद वीरेंद्र जैन मुझसे मिला और मुझसे प्रबंध संचालक से माफी मांगने को कहने लगा। वह यह भी कह रहा था कि तुम कर्मचारियों के साथ दुव्र्यवहार के आरोप को भी स्वीकार कर लो।