10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोरों ने पुलिस को घंटों छकाया, एक पकड़ाया तो दूसरा फिर से भाग निकला

पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा है।

2 min read
Google source verification
CG News

चोरों ने पुलिस को घंटों छकाया, एक पकड़ाया तो दूसरा फिर से भाग निकला

धमतरी. एक शिक्षिका के घर में चोरी करने की नीयत से घुसे चोर को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया है। मौके का फायदा उठाकर एक चोर भागने में सफल हो गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले 72 घंटे में चोरों ने चौथी बार चोरी करने का प्रयास किया था। पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा है।

देर रात अज्ञात चोरों ने सोरिद में काली मंदिर के पीछे दो सूने मकानों में धावा बोल दिया। उन्होंने सबसे पहले पूर्व न्यायाधीश आरएन कामड़े के घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर का सारा सामान बिखेर दिया। यहां उनके हाथ में कुछ भी नहीं आया। इसके बाद वे समीप ही एक शिक्षिका अनुराधा सिंह के सूने मकान में घुस गए। खिड़की की जाली को तोड़कर वे जैसे ही अंदर प्रवेश किए, तभी कालोनी के एक व्यक्ति ने उसे देख लिया। चोरी की आशंका से उसने अपने अन्य पड़ोसियों और पुलिस को खबर कर दी। कुछ देर में पुलिस भी वहां पहुंच गई।

शस्त्रधारी जवानों ने चारो ओर से चोरों को घेर कर उन्हें बाहर आने के लिए वार्निंग दिए। इसके बाद भी जब कोई हलचल नहीं हुआ, तो कुछ जवान खिड़की के रास्ते अंदर गए और खोजबीन शुरू कर दिए। काफी देर खोजबीन करने के बाद भी जब चोरों का पता नहीं चला, तो वे बाहर आ गए।

शहर में दहशत
यह विडम्बना है कि पुलिस के चारो ओर से घेराबंदी करने के बाद भी घर में घुसा एक चोर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया। हालांकि उसका एक साथी गिरफ्तार हो गया है। ऐसे में उम्मीद है कि वह जल्द ही पकड़ा जाएगा। उल्लेखनीय है कि चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है।

छुपकर बैठा था
इस बीच सिटी कोतवाली प्रभारी राकेश मिश्रा भी वहां पहुंच गए। वे अकेले ही कमरे में घुस गए, यहां उन्होंने दीवार में बने कर्बट को खोलकर देखा तो उसमें एक चोर छिपकर बैठा हुआ मिला। जैसे ही उसे पकडऩे की कोशिश की गई, तो हाथ छुड़ाकर भागने लगा, लेकिन वह अपने प्रयास में सफल नहीं हुआ। बहरहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी है।

लगातार चोरियां
गौरतलब है कि पिछले 72 घंटे के भीतर धमतरी में चोरी की यह चौथी घटना है। इसके पूर्व हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रिटायर्ड शिक्षक जीएन शर्मा के घर 60 हजार रुपए के जेवरात चोरी हुई। इसके दूसरे दिन वीआईपी रेस्ट हाउस के सामने पुन: एक शिक्षक के घर 6 हजार नगद समेत 40 हजार के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया गया।

मिला महत्वपूर्ण सुराग
जिन स्थानों पर चोरी की घटनाएं हुई है, वहां का उन्होंने स्वयं जाकर मुआयना किया है। गिरफ्तार चोर से कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। रजनेश सिंह, एसपी