
कोरोना के थर्ड वेव की आशंका से इनकार नहीं, AIIMS डायरेक्टर बोले- तैयार रहने की जरूरत
रायपुर.AIIMS रायपुर के निदेशक डॉ. नितिन एम नागरकर का कहना है कि COVID की तीसरी लहर की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है है। सभी को इसके लिए तैयार रहने की आवश्यकता है। सांसद सुनील सोनी(Raipur BJP MP Sunil Soni) की मौजूदगी में एम्स में उपलब्ध ऑक्सीजन, वेंटीलेटर, वैक्सीनेशन और अन्य जरूरी उपकरणों की उपलब्धता को लेकर समीक्षा बैठक में एम्स निदेशक ने उक्त बातें कही।
डॉ. नागरकर ने सांसद को Coronavirus के डबल म्यूटेशन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दूसरी लहर के बाद अधिकांश गंभीर रोगी एम्स आ रहे हैं। इनमें अधिकांश रोगी देर से पहुंच रहे हैं, जिनका आक्सीजन लेवल बहुत कम हो चुका होता है। ऐसे में उन्हें पुन: सामान्य स्थिति में लाना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। अधिकांश रोगियों को तुरंत आक्सीजन और स्टेरॉयड की आवश्यकता पड़ रही है।
इस अवसर पर सांसद सोनी की पहल पर रायपुर के श्री महावीर ज्वैलर्स के प्रकाश चंद, शांतिलाल, अशोक कुमार, विमल चंद और जितेंद्र कुमार ने एम्स के पल्मोनरी विभाग के लिए एक हाई फ्लो थैरेपी मशीन दी, जो फेफड़े के रोगियों की ऑक्सीजन की आवश्यकता को पूरा करती है। सांसद सोनी ने सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर रोगियों को इसी प्रकार राहत प्रदान करने का आह्वान किया। समीक्षा बैठक में उप-निदेशक अंशुमान गुप्ता, कोविड के नोडल ऑफिसर डॉ. अजॉय बेहरा, डॉ. नितिन बोरकर मौजूद थे।
Updated on:
05 May 2021 06:57 pm
Published on:
05 May 2021 06:38 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
