इस पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जवाब दिया। कहा कि बिरनपुर मामले की सीबीआई से जांच कराई जाएगी। ईश्वर साहू ने सदन में 8 अप्रैल को घटित घटना का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि भुवनेश्वर साहू की हत्या में 34 आरोपी के नाम सामने आए थे। लेकिन इनमें से अब तक 12 आरोपियों की गिरफ़्तारी हुई, बाकी आरोपी गिरफ्तार क्यों नहीं हुए?