ठगी के तरीके
- एटीएम कार्ड का १६ डिजीट पिन और ३ डीजीट का सीबीबी नंबर पूछकर
-आरबीआई अफसर बनकर फोन पर एटीएम से संबंधित जानकारी पूछकर
-ऑनलाइन शॉपिंग के बाद कोड और बैंक खाता नंबर की जानकारी लेकर
-पैसा निकालने ठग गिरोह द्वारा फर्जी एटीएम थमाकर
-लाटरी और विभिन्न स्कीम का पैसा ट्रांसफर करने का झांसा एकाउंट का जानकारी
-ईमेल और पासवर्ड नंबर को सार्वजनिक करने से बचे
बचने के उपाय
- किसी भी अंजान व्यक्ति को बैंक खाता, एटीएम नंबर की जानकारी नहीं दे
-एटीएम मशीन से पैसा निकालने के लिए किसी भी अंजान की मदद से बचे
-ऑनलाइन खरीदी करने के बाद पासवर्ड नंबर खुद डाले और इसकी गोपनीयता रखें।
-पैसा ट्रांसफर करते करते समय सावधानी बरते
-फोन पर किसी को भी बैंक और एटीएम नंबर की जानकारी शेयर नहीं करंे
-किसी भी तरह का साइबर अपराध होने पर पुलिस को तुरंत सूचना दे।
-ठगी होने पर ट्रांजेक्शन को रोकने के लिए एटीएम को तुरंत ब्लाक कराए
गाइडलाइन जारी होगी
साइबर अपराध को अंजाम देने वाले लगातार नए तरीके से इसे अंजाम दे रहे है। इसके बदल रहे ट्रेड की समीक्षा करने और लोगों को इससे बचने के लिए गाइडलाइन जारी की जाएगी।
आरके विज, एडीजी सीआईडी
खुद को करें सुरक्षित
साइबर क्राइम करने वाला अपराधी दिखाई नहीं देता लेकिन, हजारों किमी दूर बैठकर भी घटना को अंजाम देता है। इससे निपटने के लिए खुद को अलर्ट रहने की जरूरत है। इसका शुरूवाती ४ डिजीट ही कार्डधारक के प्रदेश और जिला के साथ ही जारी करने वाले का पूरा ब्यौरा मिल जाता है। इसके लिए एटीएम का नंबर और पासवर्ड की जानकारी किसी को भी नहीं दे।
आशुतोष दुबे, साइबर एक्सपर्ट