30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर में इस बार 7 जगहों पर 60 से ज्यादा साधु-साध्वियों का चातुर्मास

धार्मिक संगम: देशभर से राजधानी पहुंच रहे हैं जैन संत व साध्वियां
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

VIKAS MISHRA

•

Updated: 12 Jun 2022, 1:36 AM IST

रायपुर में इस बार 7 जगहों पर 60 से ज्यादा साधु-साध्वियों का चातुर्मास

रायपुर में इस बार 7 जगहों पर 60 से ज्यादा साधु-साध्वियों का चातुर्मास

रायपुर. जैन समाज का चातुर्मास 14 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसके लिए देशभर से साधु-साध्वियां रायपुर की ओर विहार कर रहे हैं। कई पहुंच भी चुके हैं। अब तक की स्थिति में 7 जगहों पर चातुर्मास होना तय हुआ है, जहां 60 से अधिक साधु-साध्वियां 4 महीने तक समाज को धर्म-कर्म की राह दिखाएंगे। कहां-किनका चातुर्मास, आइए जानते हैं...
फाफाडीह: पहली बार दिगंबर जैन समाज के 24 साधु एक साथ आएंगे
दिगंबर जैन समाज का शहर में एकमात्र चातुर्मास फाफाडीह के दिगंबर जैन खंडेलवाल पंचायत में होगा। आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के नेतृत्व में यहां 24 साधुओं के आने की संभावना है। पत्रिका से बातचीत में प्रियेश जैन ने बताया कि साधु भगवंत अभी जबलपुर पहुंचे हैं। मंडला, कवर्धा होते हुए 10 जुलाई तक उनके राजधानी पहुंचने की संभावना है। गुरुदेव के स्वागत में 1 किलोमीटर लंबी रैली निकालने की तैयारी है।
न्यू राजेंद्र नगर... यहां वर्धमान नगर स्थित जैन मंदिर में स्नेहयशा श्रीजी समेत 7 साध्वियों का चातुर्मास होगा।
विवेकानंद नगर... श्री संभवनाथ जिनालय में साध्वी मनोरंजना श्रीजी समेत 4 साध्वियां विराजमान रहेंगी।
सुधर्म संस्कृति रक्षक संघ... भैरव सोसाइटी स्थित सुधर्म विहार और नयापारा के महावीर भवन में 2 चातुर्मास।