CG Players list In IPL : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ी पहली बार खेेलते हुए नजर आएंगे। मंगलवार को प्रदेश के शशांक सिंह को पंजाब किंग्स ने खरीद लिया। शशांक को पंजाब ने उनके बेस प्राइज 20 लाख रुपए में खरीदा है। हालांकि, शार्टलिस्ट में शामिल प्रदेश के अमनदीप खरे और शुभम अग्रवाल को कोई भी खरीदार नहीं मिला।