9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

Tiranga Yatra: भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेस की तिरंगा यात्रा, कार्यकर्ताओं में दिखा गजब उत्साह, देखें VIDEO

Tiranga Yatra: राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा निकाली। कालीबाड़ी में इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर कार्यकर्ताओं ने यात्रा शुरू की।

Google source verification

Tiranga Yatra: भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई के बाद पूरे देश में शौर्य और राष्ट्रभक्ति की लहर है। राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा निकाली। कालीबाड़ी में इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर कार्यकर्ताओं ने यात्रा शुरू की। इसी बीच कांग्रेस पार्टी में जबरदस्त उत्साह देखें को मिला। इतना ही नहीं मंदिरों में लोग झूमते हुए नजर आए।

बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कालीबाड़ी में इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर अपनी यात्रा की शुरुआत की। पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में निकली यात्रा कोतवाली चौक, मालवीय रोड होते हुए जयस्तंभ चौक तक पहुंची। इस दौरान दीपक बैज ने कहा कि ये यात्रा आतंकवाद के खिलाफ है। तिरंगा देश की शान है। ये यात्रा हमने इसलिए निकाली है ताकि हमारी सेना का मनोबल बढ़े।