17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना लेआउट के ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का निर्माण, RTO को टीएनसी ने दिया 75 लाख का नोटिस

- तेंदुआ में बिना लेआउट के बना दिया स्मार्ट ट्रेनिंग सेंटर- आरटीओ ने शासन को लिखा शुल्क माफी के लिए पत्र
less than 1 minute read
Google source verification
driving_school.jpg

ड्राइविंग ट्रेनिंग (File Photo)

रायपुर। नया रायपुर स्थित तेंदुआ गांव में परिवहन विभाग 20 एकड़ में 17 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मोटर ट्रेनिंग स्कूल भवन का निर्माण करा रहा है। स्कूल का काम 90 प्रतिशत पूरा हो गया है, लेकिन निर्माण से पहले परिवहन विभाग ने ग्राम एवं नगर निवेश विभाग से लेआउट एप्रूव नहीं कराया। जिसकी वजह से टीएनसीपी से परिवहन विभाग को नोटिस देकर 74 लाख रुपए का शमन शुल्क जमा करने को कहा है।

अब इस मामले में परिवहन विभाग ने शासन को पत्र लिखकर शुल्क माफी की गुजारिश की है। टीएनसीपी बिना लेआउट एप्रूव कराए ही निर्माण करने वाले निजी बिल्डरों और निर्माणों पर भी सख्त कार्रवाई कर रहा है।

बन रहा स्वचलित ट्रेनिंग स्कूल
नवा रायपुर स्थित तेंदुआ में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मोटर ट्रेनिंग स्कूल का निर्माण चार साल से किया जा रहा है। परिवहन विभाग इसका निर्माण मारुति आटोमोबाइल कंपनी के साथ मिलकर कर रहा है। 95 प्रतिशत से ज्यादा काम हो चुका है। यहां तकरीबन 200 लोग एक साथ ट्रेनिंग मिलेगी।

मारुति कंपनी के विशेषज्ञ चालकों को प्रशिक्षण देंगे। यहां पर स्कूल के अलावा 80 कमरों का हॉस्टल का भी निर्माण किया जा रहा है। अब दो साल बाद टीएनसीपी ने नोटिस जारी किया है।