अब्राहम लिंकन ने भी कहा था कि किसी देश की प्रगति चाहते हो तो वहां के स्टूडेंट्स को कॅरियर डिसाइड करने की आजादी दे दो यकीनन वे अपनी बेहतर भविष्य बना सकते हैं।आज के युवा अब सेल्फ बिजनेस या प्रोफेशनल स्टडी की तरफ अपना रुझान बढ़ा रहे हैं। स्टूडेंट्स का मानना है कि गवर्नमेंट सेक्टर में फ्यूचर सिक्योर है, लेकिन अगर आप बिजनेस या अपनी हॉबी को अपना प्रोफेशन बनाते हो तो आपकी पूरी लाइफ सिक्योर हो जाती है। इस सबजेक्ट को लेकर पत्रिका प्लस ने शहर के उ''ा संस्थान के छात्रों से बातचीत की तो अमूमन स्टूडेंट्स ने प्रोफशनल स्टडी के साथ प्राइवेट सेक्टर को प्रायोरिटी दी।