1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस वजह से रद्द रहेंगी ये 6 ट्रेनें, गीतांजलि एक्सप्रेस को घंटों रोकेंगे, जानिए अभी

इस वजह से रद्द रहेंगी ये 6 ट्रेनें, गीतांजलि एक्सप्रेस को घंटों रोकेंगे, जानिए अभी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 19 Aug 2018, 9:29 PM IST

CG News

इस वजह से रद्द रहेंगी ये 6 ट्रेनें, गीतांजलि एक्सप्रेस को घंटों रोकेंगे, जानिए अभी

रायपुर. जीई रोड पर आमानाका और एम्स हॉस्पिटल के बीच टाटीबंध पुल पर करीब दो महीने तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। 34 करोड़ की लागत से इस पुल का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। रेलवे अब इस पुल के रेल पटरी वाले हिस्से में सोमवार रात 11 बजे से गर्डर लांचिंग कराएगा।

इस दौरान दुर्ग रेल लाइन पर पांच घंटे तक ब्लॉक रहेगा। यहां से गुजरने वाली 6 ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं। वहीं गीतांजलि एक्सप्रेस को बिलासपुर से रायपुर के बीच 4.30 घंटे तक रोकेंगे। कई ट्रेनें बीच में समाप्त कर दी जाएंगी।

रेलवे के अनुसार 20 अगस्त की रात 11 बजे से उरकुरा-सरोना बाइपास मालगाड़ी रेलवे लाइन पर आमानाका टाटीबंध पुल और नेहरू नगर फाटक पर अंडरब्रिज पर एक साथ काम शुरू होगा, जो 21 अगस्त को सुबह 5.46 बजे तक चलेगा। इन दोनों नवनिर्मित पुल पर गर्डर चढ़ाने का यह पहला चरण है। टाटीबंध पुल रेलवे की 27वीं पुल है, जिसके नीचे से मालगाडिय़ों का आना-जाना होता है। इसी रेल लाइन पर गोगांव क्रासिंग पर ओवरब्रिज और अंडरब्रिज का भी निर्माण कार्य चल रहा है।

ये गडिय़ां रद्द
- 20 अगस्त को बिलासपुर से छूटने वाली 58212 बिलासपुर-गेवरा रोड पैसेंजर, गेवरारोड से छूटने वाली 18239 गेवरारोड-इतवारी एक्स और गाड़ी नंबर 68701/68702 रायपुर-दुर्ग-रायपुर मेमू रदद् रहेगी। 58111/58112 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर पैसेंजर बिलासपुर एवं इतवारी के बीच रदद् रहेगी। 21 अगस्त को इतवारी से छूटने वाली 12856 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस रदद् रहेगी।

बीच में ये ट्रेनें होंगी समाप्त

गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्स को 20 अगस्त को उसलापुर स्टेशन में ही समाप्त कर इस ट्रेन को 21 अगस्त को उसलापुर से ही 15232 गोंदिया-बरौनी एक्स बनाकर बरौनी के लिए रवाना किया जाएगा।

- 21 अगस्त को डोंगरगढ़ से चलने वाली 68730 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू दुर्ग में ही समाप्त होगी।

-21 अगस्त को डोंगरगढ़ से चलने वाली 68710 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू दुर्ग में ही समाप्त होगी।

चार गाडिय़ां रोककर चलाएंगे
- 20 अगस्त को हावड़ा से छूटने वाली 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस को

बिलासपुर एवं रायपुर के बीच 4 घंटे 30 मिनट कंट्रोल किया जाएगा।

- 20 अगस्त को इतवारी से छूटने वाली 18240 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस को नागपुर रेल मंडल में 1 घंटे 30 मिनट कंट्रोल कर चलाया जाएगा। यह ट्रेन दुर्ग एवं बिलासपुर के बीच पैसेंजर बनकर चलेगी।

- गाड़ी नंबर 13426 सूरत-मालदा एक्सप्रेस 20 अगस्त को 30 मिनट कंट्रोल की जाएगी एवं यह गाड़ी दुर्ग एवं रायपुर के बीच पैसेंजर बनकर चलेगी।

- 12767 नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस को 21 अगस्त को 30 मिनट कंट्रोल किया जाएगा
एवं इस गाड़ी को दुर्ग एवं रायपुर के बीच पैसेंजर बनाकर चलाएंगे।

-21 अगस्त को 18212 जगदलपुर-दुर्ग एक्सप्रेस को रायपुर में एक घंटे कंट्रोल किया जाएगा एवं रायपुर-दुर्ग के बीच पैसेंजर बनकर चलेगी।