
टोक्यो ओलंपिक : भारतीय खिलाड़ियों को चीयरअप करने बनाए गए सेल्फी जोन
रायपुर. टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ के सभी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं आम जनता की तरफ से खेल मंत्री उमेश पटेल ने शुभकामनाएं दी हैं। खेल मंत्री ने टोक्यो ओलंपिक में अधिक से अधिक पदक जीतने के लिए खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया।
छत्तीसगढ़ ने मांगी 1 करोड़ कोविड वैक्सीन, मोदी सरकार देगी 24 लाख डोज
खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब पर्यटन क्षेत्र एवं तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) में फोटो / सेल्फी जोन स्थापित किए हैं। साथ ही पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के प्रवेश द्वार तथा सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर नेशनल हॉकी स्टेडियम के प्रवेश द्वार में भी सेल्फी जोन स्थापित किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]आईपीएस जीपी सिंह की 5 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति का पता चला
सभी खिलाड़ी, युवा, खेल प्रेमी एवं आम जनता फोटो/सेल्फी पॉइंट पर अपना फोटो लेकर I#Cheer4India Tokyo 2020 Olympic एवं खेल विभाग के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/CGSportsYW/ पर टैग करते हुए टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...एडीजी जीपी सिंह की डायरी में दबंग आईपीएस और रसूखदारों के नाम
Published on:
8 Jul 2021, 10:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.