भाजपाई प्रदेशभर के थानों में आज देंगे गिरफ्तारियां
टूलकिट मामले में सरकार और भाजपा आमने-सामने आ गई है। भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता सोमवार को प्रदेशभर के थानों में 5-5 की संख्या में गिरफ्तारी देंगे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, जिनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज है, उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत सोमवार सुबह 10 बजे सिविल लाइन थाना में गिरफ्तारी देने जाएंगे।