चकरभाठा में 21 एवं 22 जनवरी को आयोजित होने वाले चालीसा महोत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 10 एक्सप्रेस गाडियों का अस्थायी ठहराव चकरभाठा स्टेशन में 1 मिनट के लिए घोषित किया है। यह व्यवस्था केवल 2 दिनों के लिए है। रेलवे के अनुसार कोरबा-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस, बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, साउथ बिहार, कोरबा-विशाखापट्टरनम लिंक एक्सप्रेस दोनों तरफ से आते-जाते चकरभाठा स्टेशन में रुककर चलेगी।