18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों को सात दिन का क्वारंटाइन जरूरी

- अन्य राज्यों से आने वालों को लानी होगी निगेटिव रिपोर्ट . - ऐसे यात्री जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं है और जिनकी जांच नहीं की जा रही है, उन्हें 7 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया जाए .
2 min read
Google source verification
corona_check.jpg

रायपुर. कोरोना संक्रमण के बीच ट्रेन से आने वाले यात्रियों पर सरकार की कड़ी नजर रहेगी। ट्रेन से आने वाले ऐसे यात्री जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं है और जिनकी जांच नहीं की जा रही है, उन्हें 7 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया जाए।

इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्ले ने सभी कलेक्टरों को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। इस कार्य के लिए रेलवे प्रबंधन का भी आवश्यक सहयोग लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - छत्तीसगढ़ आने वालों को नेगेटिव कोरोना रिपोर्ट दिखाना जरुरी , Airport में भी होगी जांच

यह भी पढ़ें - कहर बनकर टूट रहा कोरोना वायरस, श्मशान घाट में लग रही लाशों की कतार

जारी आदेश के मुताबिक प्रदेश में अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए तीन दिन पूर्व की कोविड निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य किया गया है। जिनके पास यह रिपोर्ट नहीं है उनका स्टेशन में ही स्वास्थ्य परीक्षण स्क्रीनिंग की जाएगी। लक्षण दिखने पर कोरोना टेस्ट भी किया जाएगा। कोरोना जांच के बाद पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों को आवश्यकतानुसार डेडिकेटेड अस्पताल, कोविड केयर सेंटर, होम आइसोलेशन में उपचार के लिए परिवहन की व्यवस्था से भेजा जाए। ऐसे यात्री जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं है, उन्हें क्वारंटाइन किया जाए।

यह भी पढ़ें - कोरोना से मौत के बाद शवों की बेकदरी, शव वाहन नहीं मिला तो कचरा गाड़ी में भरकर ले गए श्मशान

यह भी पढ़ें - कोरोना प्रहार : ज्यादातर लोगों ने इलाज शुरू होने के 24 घंटे के भीतर गवां दी जान, 14 अप्रैल को 14250 संक्रमित मिले

ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और शहरी क्षेत्रों में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा यात्रियों को क्वारंटाइन किया जाएगा। जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि क्वारंटाइन सेंटरों में स्वास्थ्य परीक्षण व जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विगत वर्ष के निर्देश का पालन किया जाए।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग