25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 30 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर

भूपेश बघेल सरकार ने रायपुर समेत 9 जिलों के कलेक्टर बदले
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 5 Jun 2021, 11:20 PM IST

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण की दर कम होने के साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को 30 आईएएस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें रायपुर, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, कोरिया, बलरापुर-रामानुजगंज, कोरबा, धमतरी, मुंगेली और बेमेतरा जिले के कलेक्टरों को बदला गया है।

नैना का धाकड़ कारनामा, छत्तीसगढ़ की बेटी के खाते में बड़ी उपलब्धि
आईएएस डॉ. एस.भारतीदासन की जगह रायपुर नगर निगम के आयुक्त सौरभ कुमार को रायपुर जिले की कमान सौंपी गई है। राजनांदगांव कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का सचिव व आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें परिवहन विभाग का सचिव व परिवहन आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इनके स्थान पर मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव तारण प्रकाश सिन्हा को राजनांदगांव का कलेक्टर बनाया गया है। जांजगीर-चांपा के कलेक्टर यशवंत कुमार को कृषि विभाग का संचालक बनाया गया है। उन्हें पर्यटन बोर्ड का प्रबंध संचालक व गन्ना आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]छत्तीसगढ़ में इंडस बेस्ट मेगा फूड पार्क, 25 हजार किसानों को होगा फायदा
लोक शिक्षण संचालक जितेन्द्र कुमार शुक्ला जांजगीर-चांपा के नए कलेक्टर होंगे। कोरिया कलेक्टर सत्यनारायण राठौर को पंजीयक फम्र्स एवं संस्थाएं व स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं बलरामपुर के कलेक्टर श्यामलाल धावड़े को कोरिया का कलेक्टर बनाया गया है। बलरामपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी बस्तर के सीईओ इंद्रजीत एस. चंद्रवाल को सौंपी गई है। कोरबा कलेक्टर किरण कौशल को नॉन का संचालक और मार्कफेड का प्रबंध संचालक बनाया गया है। वाणिज्यकर आयुक्त रानू साहू कोरबा की नई कलेक्टर होंगी।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]मानसून एक्सप्रेस केरल पहुंची, छत्तीसगढ़ में 16 जून को एंट्री
धमतरी कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य को भौमिकी एवं खनिकर्म विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए खनिज विकास निगम और नगर एवं ग्राम निवेश का संचालक बनाया गया है। मुंगेली कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा को धमतरी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। राजनांदगांव के सीईओ अजीत वसंत को मुंगेली का कलेक्टर बनाया गया है। राज्य सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक भोसकर विलास संदिपान को बेमेतरा कलेक्टर बनाया गया है। वहीं बेमेतरा कलेक्टर शिव अनंत तायल को कृषि विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...मोदी सरकार ने बताया टीकों की बर्बादी में छत्तीसगढ़ नंबर 2 पर