कोंडागांव जैसे क्षेत्र की बात करें तो वहां हल्बी, गोंडी और भरती बोली की प्रधानता है। बावजूद यहां छत्तीसगढ़ी फिल्में तीन से चार हफ्ते चल रही हैं। कोंडागांव क्षेत्र में शिक्षक और राइटर श्रवण मानिकपुरी बताते हैं, ‘ले सुरू होगे मया के कहानी’ के बाद जो भी फिल्में रिलीज हो रही हैं अच्छी चल रही हैं। पहले बमुश्किल एक सप्ताह चल जाए तो बहुत बड़ी बात हुआ करती थी। एमसीबी-2 और हंडा ने अच्छा बिजनेस किया है।