27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो युवक होटलों में खपाने लाए थे ब्राउन शुगर, गिरफ्तार

Raipur news: होटलों में ब्राउन शुगर सप्लाई करने आए दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक होटल के पास पकड़े गए। दोनों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 13 Jun 2023, 11:14 AM IST

दो युवक होटलों में खपाने लाए थे ब्राउन शुगर, गिरफ्तार

दो युवक होटलों में खपाने लाए थे ब्राउन शुगर, गिरफ्तार

Raipur news रायपुर . होटलों में ब्राउन शुगर सप्लाई करने आए दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक होटल के पास पकड़े गए। दोनों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों के मोबाइल डिटेल खंगाले जा रहे हैं। दोनों के ड्रग्स माफिया से जुड़े होने की आशंका है।

Raipur news: पुलिस के मुताबिक लाभांडी स्थित होटल कोर्टयार्ड मैरियट के पास ब्राउन शुगर की तस्करी की सूचना मिलने पर तेलीबांधा पुलिस ने छापा मारा। मौके से सिमरन हाइट्स निवासी दीपेश चंद्रा और खनिज नगर निवासी सूर्यप्रकाश शाही को पकड़कर तलाशी लेने पर जेब से 4 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। इसकी कीमत 27 हजार रुपए है।

ड्रग्स माफिया से लिंक का शक

आरोपियों का किसी बड़े ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है। शनिवार और रविवार को शहर के अधिकांश होटलों में युवाओं की भीड़ रहती है। पार्टियां होती हैं। इसकी आड़ में ड्रग्स माफिया सूखा नशा खपाते हैं। पिछले दिनों सिविल लाइन के न्यू शांति नगर के एक होटल से भोपाल के दो युवक चरस का सौदा करते पकड़े गए थे। कुछ दिन पहले एक युवक के पास मैक्सिको से आए मैजिक मशरूम बरामद हुआ था।