
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 17 मई को देरशाम रायपुर (Raipur) पहुंचे। वे दो दिवसीय दौरे पर 18 मई को जगदलपुर जाएंगे, जहां 19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ सहित भारत से नक्सलवाद (Naxalism) के सफाए के बाद गृहमंत्री शाह का यह पहला बस्तर दौरा है। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर सीएम विष्णु देव साय ने शाह का स्वागत किया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) का छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने स्वागत किया।

वित्त मंत्री (Finance Minister) ओपी चौधरी, रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने भी किया स्वागत।

रायपुर से लोकसभा (Lok Sabha) सांसद व पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे।

रायपुर महापौर मीनल चौबे, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा व राज्यसभा (Rajya Sabha) सांसद लक्ष्मी वर्मा सहित बीजेपी नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह का स्वागत किया।