27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्रीय मंत्री बोले – आयुष्मान भारत एक ऐसी योजना जिसमें देश के किसी भी अस्पताल में 5 लाख का तक इलाज फ्री

रायपुर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाई।

2 min read
Google source verification
JP Nadda News

केंद्रीय मंत्री ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले - आयुष्मान भारत के जरिए 5 लाख का तक इलाज फ्री

रायपुर . केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सोमवार को एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर केन्द्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य में हुए उपलब्धियां गिनाई। केन्द्रीय मंत्री नड्डा ने सोमवार को कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के चार वर्षों के दौरान स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम हुए हैं। बता दें कि 26 मई को मोदी सरकार ने अपने चार साल पूरे किए हैं।

केन्द्रीय मंत्री ने मीडिया से बातचीत में आयुष्मान भारत योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने दुनिया का सबसे बड़ा हेल्थ केयर प्रोटेक्शन स्कीम जिसे मोदी केयर के नाम से भी जाना जाता है, इस योजना के तहत देश के 10 करोड़ परिवार के 50 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपए वार्षिक हेल्थ कवरेज मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इस हेल्थ स्कीम के तहत 1352 किस्म के ऑपरेशन का लाभ लाभार्थियों को मिलेगा। उन्होंने इस योजना की जानकारी देते हुए कहा कि अगर रायपुर का कोई लाभार्थी वेल्लोर में ऑपरेशन करा रहा है तो वहां भी उसे इसका लाभ मिलेगा।

उन्होंने उपलब्धियां गिनाते हुए बताते हुए कहा कि अगर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की बात करें तो देश के 104 जिलों में जेंडर अनुपात जोकि पहले नीचे था, बेहतर हुआ है। जबकि देश के 119 जिलों में गर्भपात में कमी आई है। वहीं प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत देश की 1 करोड़ 16 लाख महिलाओं को लाभ दिया चुका है।

मीडिया से बातचीत के दौरान निपाह वायरस को लेकर एक सवाल के जवाब में केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि निपाह वायरस प्रकृति से छेड़छाड़ का नतीजा है। उन्होंने बताया कि निपाह वायरस को लेकर केन्द्र सरकार लगातार नजर बनाए हुए है, उसकी रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि निपाह वायरस को लेकर घबराए नहीं, धैर्य रखें। निपाह वायरस पीडि़त मरीजों के इलाज के लिए केंद्र की टीम हरसंभव प्रयास कर रही है।