नवा रायपुर निमोरा के मूर्तिकार पीलूराम साहू ने गणपति बप्पा की मूर्तियों को मिट्टी के अलावा हरित उपजों से भी बनाया है। उन्होंने इन मूर्तियों के निर्माण में गेहूं, चना, धान, उड़द, मूंग, चना, सरसों के बीजों का उपयोग किया है। शरीर में धान और गेहूं है, धोती में मूंग और उड़द है, मुकुट में चना है, तिलक में मूंग है, हार में मूंग और सरसों, कड़ा में चना है। इन मूर्तियों से करीब 6 फीट की मूर्तियों से प्राकृतिक खुशबू आती है।