
दिवाली से अपनों को आकर्षक गिफ्ट देने बाजार हुए गुलजार, ये चीजों लोगों की पहली पसंद
रायपुर. दीपावली नजदीक है और हर किसी की ख्वाहिश होती है कि वे घर को नये तरीके से सजाएं ताकि देखने वाले भी कहें कि वाह क्या बात है। जब घर सजाने के लिए कोई यूनीक चीज चाहिए या फिर अपने किसी खास को देने के लिए भी कुछ अलग सा चाहिए।
इसी तरह की खाहिश को पूरा करने राजधानी में कई तरह के आइटम बाजार में दस्तक दे चुके हैं। त्योहारों के मौके पर ऐसी ही खूबसूरत चीजें मार्केट में आई हैं, जो किसी का भी दिल जीत सकती हैं। इनमें कैंडल स्टैंड, लॉवर वास, सिल्वर प्लेटेड मूर्तियां, सिरेमिक की मूर्तियां, डिजाइनर कैंडल्स, एलइडी कैंडल्स सहित कई चीजें हैं।
बदल रही है पसंद
डेकोरेटर बलदेव सिंह ने बताया कि डेकोरेशन या गिफ्ट देने के लिए लोगों की पसंद बदल रही है। इसलिए हर बार कुछ नया लाते हैं। इस बार सिरेमिक के पेंट किए कैंडल स्टैंड्स हैं। सिरेमिक जार हैं, जिनके ढक्कन खूबसूरत हैं। मेटल जैसी फिनिश वाली रेजिन से बनी जानवरों की मूर्तियां हैं। घोड़े के आकार के बुक एंड्स हैं जो लोगों को पसंद आ रहे हैं। वैसे गिफ्ट देने के लिए पोर्सलीन के टी सेट भी हैं जो फेस्टिवल को देखते हुए फेन्सी डिजाइंस में हैं।
डिजाइनर क्रिस्टल बॉल्स
दीपावली के लिए इस बार खासतौर से तुर्की, बेल्जियम से क्रिस्टल बॉल आए हैं। एक हजार से पांच हजार कीमत वाले ये बॉल कुछ प्लेटर स्टाइल में भी हैं। इनमें ड्रायफ्रूट्स, फ्रेश फ्रूट्स सर्व किए जा सकते हैं या लोटिंग लॉवर्स डाले जा सकते हैं। वैसे ये इतने अट्रैक्टिव हैं कि इन्हें किसी भी जगह केवल सजावट के लिए भी यूज किया जा सकता है। सिरेमिक के ऐसे बोट शेप बॉल भी खूबसूरत हैं जो लकड़ी के स्टैंड पर झूलते हैं।
सिल्वर प्लेटेड ट्रे
सिल्वर प्लेटिंग और बारीक कार्विंग से सजी ट्रे, छोटे बॉल सेट विथ स्पून भी गिफ्ट आइटम के रूप में आए हैं। ये सेट एक-दो से लेकर छह बॉल तक के हैं। कार्विंग किए हुए हंस के आकार के स्पून स्टैंड से लेकर फ्रूट बास्केट भी हैं। कैंडल स्टैंड्स में कई ऑपशन हैं। इनमें लालटेन के आकार मे एलइडी लैंप से लेकर मोर के आकार के स्टैंड भी हैं।
मेटल और सिरेमिक की मूर्तियां
दीपावली पर ब्लैक मेटल और सिल्वर प्लेटेड लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, फ्रेम की हुई छोटी-छोटी टेराकोटा की गणेश मूर्तियां गिफ्ट के लिए परफेक्ट चॉइस हैं। वैसे वीणा बजाते बुद्ध और मुरली बजाते कृष्ण भी हैं। चॉकलेट के बॉक्स जैसी पैकिंग में पर यूम, लकड़ी के कार्विंग किए लॉवर पॉट्स से लेकर पेंटिंग किए हुए सिरेमिक मग तक कई ऑप्शंस हैं।
Published on:
04 Nov 2018 04:56 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
